नहीं रहे कमल किशोर भगत,  अपनी जिंदगी पर चार दिन पहले कही थी ये बात

    नहीं रहे कमल किशोर भगत,  अपनी जिंदगी पर चार दिन पहले कही थी ये बात

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा सदर में आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की मौत की पुष्टि की गई. ज्ञात हो कि उनकी तबीयत तो पूर्व में खराब चल रही थी लेकिन फिलहाल काफी स्वस्थ थे. चार दिन पहले ही मीडिया से उनकी बात भी हुई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी बीमारी के बाबत कहा भी था कि मैंने जरूर कुछ अच्छा कार्य किया था, इसलिए जिंदा बचा हूं. वरना एक सप्ताह पहले ही रिम्स ले जाने के दरमियान रास्ते में ही मौत हो जाती.

    सुबह तोड़ना पड़ा दरवाजा

    घटना के बारे में उनके छोटे भाई अजीत भगत ने बताया कि देर रात दोनों ने अच्छी तरीके से खाना खाया. उसके बाद भैया भाभी दोनों सो गए. सुबह जब दरवाजा नहीं खुली तो उनके छोटे भाई अजीत टाना भगत ने दरवाजा तोड़कर देखा. पाया कि दोनों बेड पर मूर्छित पड़े हैं. तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत की पुष्टि की गई. लेकिन कैसे मौत हुई इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news