सरयू की जीत और रघुवर दास की हार के होंगे दो साल पूरे, सरयू राय मनाएंगे आभार दिवस, कराएंगे 

    सरयू की जीत और रघुवर दास की हार के होंगे दो साल पूरे, सरयू राय मनाएंगे आभार दिवस, कराएंगे 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) :  दो साल पहले 23 दिसंबर 2019 को सरयू राय ने तत्कालीन सीएम सह जमशेदपुर पूर्वी से लगातार पांच बार विधायक रहे रघुवर दास को हराकर इतिहास रच दिया था. अब दो साल पूरा होने पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जनता का आभार प्रकट करते हुए आभार दिवस मनाएंगे.

    राम चरित मानस यज्ञ का आयोजन

    एग्रीको मैदान में राम चरित मानस यज्ञ का आयोजन होगा. इसकी तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे विधायक सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी जीत के लिए जनता का जितना भी आभार प्रकट किया जाए वह कम है. बता दें कि 2019 का झारखंड विधानसभा चुनाव दुनिया भर में सुर्खियों में रहा है, जहां सीएम रघुवर दास को हार का मुंह देखना पड़ा था. चुनाव से ऐन पहले रघुवर दास ने सरयू राय का टिकट कटवा दिया था. जिससे नाराज़ होकर सरयू राय ने भाजपा छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी. इसके साथ ही अपनी परंपरागत जमशेदपुर पश्चिम को छोड़कर रघुवर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से न सिर्फ लड़े बल्कि उनको हराकर इतिहास बना दिया. रघुवर दास की लगातार सालों की जीत का सिलसिला टूट गया.
    रिपोर्ट: अन्नी अमृता ब्यूरो हेड , जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news