हंगामे की भेंट चढ़ गया शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, सोमवार तक के लिए सदन स्थगित

    हंगामे की भेंट चढ़ गया शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, सोमवार तक के लिए सदन स्थगित

     रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. सोमवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

    भवनाथपुर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने जेपीएससी की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को बर्खास्त करने की मांग की. गोड्डा विधायक अमित मंडल ने जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. बगोदर विधायक विनोद सिंह जेपीएससी में  गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए. मांडू से भाजपा विधायक जय प्रकाश भाई पटेल को विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने मार्शल आउट किया है. स्पीकर के द्वारा अपील करने के बाद भी भाजपा विधायक वेल में आकर हंगामा कर रहे थे. बता दें कि 17 दिसंबर को सदन शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया था. जेपीएससी में गड़बड़ियों को लेकर जेपीएससी रद्द करो के नारे लगाए जा रहे थे. सदन में विपक्ष के द्वारा लगातार विरोध के स्वर गूंज रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news