जमशेदपुर में गोल्फ ग्रीन पटिंग सरफेस का उद्घाटन, देश के top 10 गोल्फ खिलाड़ियों ने की शिरकत

    जमशेदपुर में गोल्फ ग्रीन पटिंग सरफेस का उद्घाटन, देश के top 10 गोल्फ खिलाड़ियों ने की शिरकत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -आम तौर पर सामान्य लोग गोल्फ कोर्स के करीब नहीं जाते और गोल्फ को एलीट क्लास का खेल समझते हैं. लेकिन गोल्फ भी एक खेल ही है और इसे आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए टाटा स्टील ने पहल करते हुए जेआरडी स्पोर्ट्स complex परिसर में गोल्फ ग्रीन पटिंग सरफेस बनाया है.
     
    चंडीगढ के जसमीत भुल्लर बने विजेता 
    बताया दें कि उद्घाटन कार्यक्रम में देश के top 10 गोल्फ खिलाड़ियों  ने शिरकत किया है. अब आम लोग भी गोल्फ का आनंद उठा पाएंगे. वैसे गंभीर और प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए पहले से ही गोलमुरी और बेल्डीह में गोल्फ कोर्स हैं. लेकिन जेआरडी में पटिंग सरफेस बनने से ये खेल आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय होगा. एक लाख की इनाम राशि वाले इस उद्घाटन टूर्नामेंट में चंडीगढ के जसमीत भुल्लर विजेता बने. 


    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news