ठिठुरती ठंड के लिए हो जाएं तैयार, अब हर दिन गिरेगा तापमान


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - झारखंड में कुहासा के साथ बादल छाया हुआ है. ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है. मौसम में ये बदलाव पूर्वी और पश्चमी हवा के एक साथ चलने से हो रहा है. बता दें कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरा दिख रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. अभी राज्य में सबसे ज्यादा ठंड डालटनगंज में पड़ रही है.
15 दिसंबर तक गिरेगा तापमान
मौसम केंद्र के अनुसार 15 दिसंबर के बाद हर रोज एक डिग्री तामपान गिरेगा. हवा उत्तर की ओर से चलने लगेगी. ऐसे में रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा. उसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं बताई गई है. मौसम में ये बदलाव हिमालय से आने वाली हवा के कारण है. मौसम की यह स्थिति 20 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है.
रिपोर्ट: समीक्षा सिंह, रांची डेस्क
4+