बैच लगा कर काम करते कर्मियों ने यूं खींचा सरकार का ध्यान, पूछा वादा पूरा करने में देर क्यों

    बैच लगा कर काम करते कर्मियों ने यूं खींचा सरकार का ध्यान, पूछा वादा पूरा करने में देर क्यों

    दुमका (DUMKA) जिले के सभी विभागों के कई पेंशनविहीन साथियों द्वारा जिला संयोजक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार 15 दिसंबर को “अब बहुत हुआ इंतजार वादा पूरा करो सरकार” स्लोगन का बैच लगाने के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के घोषणा पत्र को टैग करते हुए लगाकर अपने अपने विभागों में अपने कर्तव्यों का पालन किया.

    सरकार को उनका वादा याद दिलवाने की कोशिश

    इस मौके पर जिला संयोजक राकेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिवकांत त्रिपाठी और प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो द्वारा संयुक्त बयान जारी किया गया. इसके तहत बताया गया कि चुनाव पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा वादा किया गया था कि सरकार में आने पर नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा. लेकिन 2 वर्ष गुजर जाने के बाद भी इस मुद्दे पर कोई काम नहीं हुआ है. इसलिए सरकार को उसका वादा याद कराने के लिए 15 और 16 दिसंबर को पुलिस, शिक्षा,स्वास्थ्य, समहरनालय सहित सभी विभाग के nps कर्मियों द्वारा बैच लगाकर अपने कार्योंं को किया जा रहा है. यह कल 16 दिसंबर को भी जारी रहेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी निवास राजक,सौरव तिवारी सहित विकास कुमार, मिथिलेश विश्वकर्मा, राकेश झा, उज्ज्वल साह, पप्पू दर्वे, पुलिस मेन्स assosiation के जिला अध्यक्ष किशोर कुनाल सहित जिले के सभी विभागों के nps कर्मी दिन रात लगे रहे. इस प्रयास के बाद अब सभी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपना वादा जरूर और जल्द पूरा करते हुए पुरानी पेंशन जल्द लागू करेंगे.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news