CM आवास का घेराव नहीं कर पाए JPSC अभ्यार्थी, देखिए लाइव नजारा

    CM आवास का घेराव नहीं कर पाए JPSC अभ्यार्थी, देखिए लाइव नजारा

    रांची (RANCHI) :   नाराज जेपीएससी अभ्यर्थी आन्दोलन के 46वें दिन बुधवार को सीएम आवास का घेराव करने की तैयारी में हैं. अभ्यर्थी आर-पार के मूड में हैं. मोरहाबादी मैदान में छात्रों का जोश और प्रशासन की मुस्तैदी दोनों नजर आ रही है. दोपहर बारह बजे से ही छात्र लगातार नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की मशक्कत में हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. रास्ते बंद कर दिए गए हैं. वाटर फॉगिंग के लिए कर्मी मुस्तैद हैं ताकि छात्रों का आन्दोलन उग्र होते ही तत्काल उसपर काबू पाया जा सके. सीएम आवास के घेराव के लिए दोपहर बारह बजे से ही अभ्यर्थी मोरहाबादी के बापू वाटिका में जुटने लगे. अभ्यर्थियों की टीम हाथ में हाथ लिए मानव श्रृंखला बना कर आगे बढ़ रहे हैं. आगे महिलाओं को शामिल किया गया, वहीं पीछे पुरुष परीक्षार्थी तैनात हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news