आम कहने पर इमली सुनते हैं थानेदार साहब ! रेप के केस को बना देते हैं दहेज प्रताड़ना


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची के रातू थाना प्रभारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके द्वारा दर्ज FIR बदल दिया. महिला ने इस बाबत डीजीपी से शिकायत दर्ज की है.
पीडित महिला के मुताबिक वे रेप से संबंधित आवेदन दर्ज करने गई थीं. लेकिन रातू थाना प्रभारी ने गलत ढंग से आवेदन के कई तथ्यों को छोड़ कर और शब्दों के फेर बदल से मामले को दहेज प्रताड़ना की ओर मोड़ दिया. आरोप के मुताबिक थानेदान ने आवेदन में बदलाव लाकर धारा 417, 419, 494, 498A के तहत मामला दर्ज कर दिया. पीड़िता ने डीजीपी से मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है.
4+