जेजेएमपी के सात उग्रवादी गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में

    जेजेएमपी के सात उग्रवादी गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में

    पलामू (PALAMU) - पांकी थाना क्षेत्र के खजूरी गांव से पुलिस ने जेजेएमपी के सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादी समर्थकों की पहचान बुधराम सिंह उर्फ गुड्डू, पिता मुनीब सिंह ग्राम खजूरी, अशोक सिंह पिता बलदेव सिंह ग्राम मतुली, प्रदीप सिंह उर्फ मझिला पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम खजूरी, प्रवीण लोहरा पिता जोगन लोहरा ग्राम झगरुडीह, सद्दाम अंसारी पिता हदीश मियां ग्राम खजूरी, चंद्रदेव कुमार सिंह उर्फ गाडू पिता राजाराम सिंह ग्राम खजूरी, विजय कुमार सिंह उर्फ छोटू ग्राम खजूरी के रूप में हुई है.

    उग्रवादी संगठन के लिए करते थे काम

    इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि ये सभी लोग उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के लिए काम करते थे. इन लोगों को धारा 147/186/212 और 17 सी एल एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news