रेलवे ने कराई मुनादी ,कहा -जान जोखिम में मत डालिये 

    रेलवे ने कराई मुनादी ,कहा -जान जोखिम में मत डालिये 

    धनबाद(DHANBAD)  नई दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इसी क्रम में  धनबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाले हावड़ा-नई दिल्ली रेलमार्ग पर धनबाद के समीप वासेपुर-पांडरपाला इलाके में रेलवे की टीम ने मुनादी कर जागरूकता अभियान चलाया. रेल अधिकारियों ने बताया कि आए दिन शिकायत मिलती है कि वासेपुर-पांडरपाला क्षेत्र में आम लोग दो-पहिया वाहन को रेल ट्रैक के ऊपर से लेकर गुजरते है.
       
    दुर्घटनाओं का नहीं बनिए वाहक 

    स्थानीय राहगीर भी समय बचाने की चक्कर से गैरकानूनी तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते हैं. इस वजह से आये दिन दुर्घटनाएं होती है ,जिससे जान माल का नुकसान होता है.रेलवे ने जागरूकता अभियान के तहत मुनादी कर स्थानीय लोगों को सावधान किया.आबादी वाले इलाके में रेलवे ट्रैक के आसपास बाउंड्री का निर्माण करने की योजना है , जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.रेलवे अधिकारियों की देखरेख में रेल ट्रैक के आसपास अतिक्रमित भूभाग का भी सर्वे किया जा रहा है और अतिक्रमित भूमि को खाली करने की अपील की जा रही है.

    अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news