JPSC में खेल ! आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने कहा, अयोग जारी करे सभी का OMR शीट

    JPSC में खेल ! आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने कहा, अयोग जारी करे सभी का OMR शीट

    रांची(RANCHI) : जेपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा पिछले 43दिनों से रांची के मोराबादी मैदान में आंदोलन जारी है. अभ्यर्थियों के द्वारा मांग की जा रही है कि आयोग जल्द से जल्द ओएमआर शीट पब्लिक डोमेन पर डाल कर सार्वजनिक करे.अभ्यर्थियों ने THE NEWS POST से बात करते हुए कहा कि आयोग के पास 4200 सौ पास छात्रों में से 2,000छात्रों की भी ओएमआर सीट नहीं है. आंदोलनरत छात्रों के द्वारा 7वीं से 10वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है.

    49  छात्रों को किया था फेल 

    बता दें कि छात्रों के द्वारा आंदोलन करने के बाद लगातार आयोग की गड़बड़ियां निकल रही हैं. 11 दिसम्बर को आयोग ने 49 छात्रों को फेल कर दिया था और 8 छात्रों को अयोग्य सबिता कर दिया था. इन छात्रों का omr शीट आयोग में नहीं होने के कारण इन्हें पास कर दिया था. नेचुरल जस्टिस के तौर पर आयोग के द्वारा इस लिस्ट को जारी करने के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोग से साफ़ तौर पर सभी छात्रों की ओएमआर शीट को पब्लिक डोमेन में डालने के लिए कह रही है.

    सचिव से राज्यपाल ने माँगा लिखित जवाब 

    10 दिसम्बर को छात्रों की 5 सदस्यीय टीम राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सभी सबूतों को उनके पास रखा था. राज्यपाल ने उन छात्रों को आश्वासन दिलाया था कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी. बताते चलें कि छात्रों के द्वारा दिए सभी सबूतों और सवालों का जवाब jpsc के सचिव से राज्यपाल ने लिखित रूप में मांगा है. 

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news