पटरी पर मृत मिला व्यक्ति, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

    पटरी पर मृत मिला व्यक्ति, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

    देवघर (DEOGHAR) : आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह स्टेशन और रोहिणी स्टेशन के बीच पोल संख्या 321/9-11 जसीडीह पुलिस ने एक 60 वर्षीय वृद्ध पुरुष का शव  बरामद  किया. शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. शव को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे थे.

    जानकारी के अनुसार कीमैन ने बताया कि अपने ड्यूटी के दौरान देखा कि एक वृद्ध का शव अप डाउन  ट्रेक के बीच पड़ा था. कीमैन ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दिया. घटना स्थल आउटर सिग्नल के बाहर का पाया गया जो जसीडीह थाना क्षेत्र पड़ता है. इसलिए जसीडीह पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे मे लेकर  पोस्टमार्टम के  लिए अस्पताल भेज दिया  गया. खबर लिखने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news