देर रात दुकान में लगी आग, सबकुछ जलकर राख 

    देर रात दुकान में लगी आग, सबकुछ जलकर राख 

    धनबाद (DHANBAD) के पुराना बाजार, दरी मोहल्ला के एक दुकान में रविवार की देर रात आग लगने से शहर में हड़कंप मच गया. चादर और कम्बल की यह दुकान नरेश टेक्सटाइल में मध्य रात्रि के बाद लगी भीषण आग से दुकान में रखे सारे सामान जल कर राख हो गए. 

    शटर तोड़ आग बुझाने की कोशिश

    पुराना बाज़ार चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान, बैंक मोड़ थाना के जवानों और स्थानीय निवासियों ने शटर तोड़ कर आग बुझाने की जगह बनाई और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. इसके बाद मौके पर 2 अग्निशमन गाड़ियों पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news