शर्मनाक : अपनी ही बेटी के साथ तीन महीने से कर रहा था रेप, पीड़ित की मां ने तब ये किया

    धनबाद (DHANBAD) - झरिया में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है.  रविवार की रात  एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए झरिया थाने में लिखित शिकायत की है. मामले के बारे में जानकारी देते हुए लड़की ने बताया कि उसके पिता हथियार के बल पर उसके साथ पिछले तीन महीनों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था. वहीं डर के कारण लड़की भी किसी से कुछ नहीं बोल पा रही थी. बता दें कि पिता विकलांग है. जो एक ऑटो चालक है.  रविवार की रात वह अपनी मां के साथ झरिया थाना पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. झरिया पुलिस ने आरोपी पिता को घर से हिरासत में ले लिया.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news