सड़क-चाैराहों पर चेक किए गए मास्क-हेलमेट, फिर पुलिस ने ये किया

    सड़क-चाैराहों पर चेक किए गए मास्क-हेलमेट, फिर पुलिस ने ये किया

    सरायकेला (SARAIKELA) : सड़क सुरक्षा और मास्क चेकिंग को लेकर सरायकेला पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया.   एसपी के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में कांड्रा मोड़ टॉल प्लाजा के समीप मास्क और मोटेरसाईकल चेकिंग अभियान चलाया. सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और मास्क लगा कर चलने की  हिदायत देकर छोड़ दिया गया.  थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके बाद कांड्रा मोड़ के पास से गुजरने वाले हर वाहनों को रोककर जांच की गयी. चालकों को मास्क लगाने का कड़ा निर्देश दिया और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. 


    रिपोर्ट: विकास कुमार (सरायकेला )