स्कूल में चली SDPO सर की क्लास, सिखाए अपराधियों से निबटने के गुर

    स्कूल में चली SDPO सर की क्लास, सिखाए अपराधियों से निबटने के गुर

    चतरा (CHATRA) : हमेशा हथियारों से लैस रहने वाले पुलिस अधिकारी के हाथ आज ब्लैक बोर्ड पर सरपट दौड़ रहे थे. पर निशाने से दूर नहीं. आज निशाने में थी सामाजिक कुरीतियां, ठगी...दरअसल  एसडीपीओ अविनाश कुमार शनिवार को स्कूलों में जाकर शिक्षा का अलख जगा रहे थे. उन्होंने आज  जिला मुख्यालय स्थित बॉयज हाई स्कूल एवं गर्ल्स हाई स्कूल में जाकर स्कूली बच्चों का क्लास लिया है. इससे दोनों स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित हैं और उनके मन में भी कुछ करने की तमन्ना जागी है. 

    बताया, ठगी से कैसे बचें

     एसडीपीओ अविनाश कुमार का कहना है कि यह हम सभी का दायित्व है कि स्वस्थ एवं शिक्षित समाज का विकास हो. उन्होंने स्कूली बच्चों एवं बच्चियों को बताया कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए. इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे अपराध से निपटने के तरीकों को समझाया. चतरा जिला में के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अफीम की खेती भी बड़े पैमाने पर होती है. इस बाबत स्कूली छात्र-छात्राओं को भी यह जानकारी देते हुए कहा कि अफीम की खेती से आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित होती है, इसीलिए अपने पिता एवं अन्य अभिभावकों को अफीम की खेती से दूर रहने के सीख भी दें. इसके अलावा समाज में हो रही ठगी से बचने के गुर भी सिखाए. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने छात्र-छात्राओं को यह नसीहत दी कि अपने भी जागरूक हो और दूसरों को भी अपराध एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की नसीहत दें.

    पुलिस को तुरंत दें छेड़खानी की सूचना

     बालिका उच्च विद्यालय में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने स्कूली छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी एवं अन्य कोई वारदात होती हो तो निसंकोच पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें. आश्वासन दिया कि पुलिस उस पर सख्त एवं तुरंत कार्रवाई भी करेगी. इसके अलावा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के के बारे में भी स्कूली छात्राओं को जानकारी दी गई. 

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news