राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में दर्द से तड़पती प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

    राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में दर्द से तड़पती प्रसूता  ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

    धनबाद (DHANBAD) : गोमो प्लेटफॉर्म पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. रेलवे अधिकारी बीसी मंडल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर्स की टीम ने महिला और नवजात के स्वास्थ्य की जांच की. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शनिवार की सुबह डाउन नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में महिला का प्रसव हुआ जिसमें उसने एक बच्चे को जन्म दिया है. 21 वर्षीय अनिता दास अपने पति दीपक मलिक के साथ दिल्ली से भद्रक जा रही थी.

    रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे रोकी गई ट्रेन

    धनबाद रेल मंडल के गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शनिवार की सुबह डाउन नयी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस खड़ी थी. इसी दौरान सफर कर रही गर्भवती अनिता दास को प्रसव पीड़ा हुई. इसे देखकर आसपास बैठी महिला यात्रियों ने उसकी मदद की और अनिता ने एक बच्चे को जन्म दिया. ट्रेन में बच्चे की जन्म की सूचना पूरे स्टेशन परिसर और ट्रेन की सभी बोगियों में फैल गयी. इसको लेकर ट्रेन सुप्रिडेंट एस अनिल कुमार ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और सिवाईएम को दी. इसके बाद सिवाईएम बीसी मंडल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर डॉ. असीम कुमार और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची और ट्रेन में मौजूद महिला और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इसके लिए महिला के नवजात बच्चे के स्वास्थ्य परीक्षण होने तक राजधानी एक्सप्रेस गोमो मैं खड़ी रही.

    प्लेटफॉर्म पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया

    रेलवे अधिकारी बीसी मंडल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर्स की टीम ने महिला और नवजात के स्वास्थ्य की जांच की. डॉक्टर की टीम ने दोनों को स्वस्थ और सुरक्षित बताया. महिला को डॉक्टरी सलाह और कुछ दवाइयां देकर डाउन नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news