भगवान के घर में चोरी, पैसा और चांदी का मुकुट उड़ा ले गए चोर


पलामू (PALAMU) : डालटनगंज शहर के नवाटोली मोहल्ला में स्थित ललित श्री राम मंदिर में चढ़ावे की राशि से भरा बक्सा और चांदी के मुकुट चोर उड़ा ले गए. बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर में पूजा करने आए तो उन्होंने देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ था और मूर्ति पर से चांदी का मुकुट भी गायब था. पुजारी ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा टीओपी-2 को दी गयी. पुलिस मंदिर पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. टीओपी दो प्रभारी रामजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोर जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे. घटना टीओपी दी क्षेत्र की है.
रिपोर्ट : समीर हुसैन (पलामू )
4+