कुदापीड़ी में माओवादियों ने की पोस्टर बाजी, ग्रामीणों में दहशत

    कुदापीड़ी में माओवादियों ने की पोस्टर बाजी, ग्रामीणों में दहशत

    खूंटी(KHUNTI) : जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कुरूंगा और कोचांग के बीच कुदापीड़ी में माओवादियों ने पोस्टर बैनर लगाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है. बताया जाता है कि माओवादियों द्वारा फिर से क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से पोस्टर बाजी की जा रही है. माओवादियों द्वारा लगाए गए पोस्टर में ग्रामीण इलाकों से शोषण और दमन का राज उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया है. माओवादियों द्वारा इस आवाहन के बाद पुलिस प्रशासन के लिए भी अब नई चुनौती खड़ी हो गई है. वहीं पूरे इलाके के लोगों में डर का माहौल छा गया है.  

    रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news