मौसी के दलान पर खेल रही थी बच्ची, रफ्तार ने लील ली जान

    मौसी के दलान पर खेल रही थी बच्ची, रफ्तार ने लील ली जान

    पलामू (PALAMU) - हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत होने की खबर सामने आई है. बता दें कि नौहट्टा  रोहतास  बिहार निवासी अनिल विश्कर्मा  की चार वर्षीय बच्ची सोहानी  कुमारी अपनी मां के साथ अपने मौसी के घर  पोखराही आईं थी. जहां दोपहर करीब दो बजे वह घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी. इसी क्रम में एक तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई. जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं बोलेरो चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची पुलिस. साथ ही शव को अपने कब्जे में लेते हुए कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस उक्त वाहन  की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट : एस के चंदेल, हुसैनाबाद (पलामू)



    Related News