पलामू (PALAMU) : पलामू में शुक्रवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की. वहीं इस कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए.
मेदनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित प्रमंडलीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड से आए लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. वहीं कई अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र भी दी गई. मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जो पंचायत स्तर पर आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है, उसका आकलन किया जा सके. यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाके के लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि सरकार कई योजनाएं किसानों के लिए भी चलाएगी और ताकि झारखंड के किसान और बेहतर खेती-बाड़ी कर पाएं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

