न ऑफिस का चक्कर, न चप्पल घिसे, हो गया प्रॉब्लम सॉल्व !

    न ऑफिस का चक्कर, न चप्पल घिसे, हो गया प्रॉब्लम सॉल्व !

    गुमला (GUMLA) - सदर प्रखंड के खरका गांव में शुक्रवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए नजर आए. बता दें कि इस कार्यक्रम जिला के तमाम पदाधिकारियों के साथ ही राज्य सरकार के वाणिज्य कर सचिव आराधना पटनायक भी मौजूद रहीं.

    बैंकों से जुडे महिला समूह

     इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को उस विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया गया. इसमें कल्याण विभाग की ओर से लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के साथ ही ग्रामीम विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के साथ ही महिला समूहों को बैंक से लोन दिलाया गया. वहीं जे एस एल पी एस के माध्यम से महिला समूहों को बैंक लिंकेज करवाया गया. आराधना पटनायक एक दशक पहले जिला में उपायुक्त के पद पर भी रहकर काम कर चुकी है. इस कार्यक्रम में उनके जुड़ाव का उदाहरण देखने को मिला जब वह गरीबों को योजना का लाभ देने के लिए मंच से नहीं बल्कि उनके पास जाकर योजना का लाभ दिलाया. कार्यक्रम में आराधना पटनायक ने कहा कि आज सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम में महिलाएं रोजगार से जुड़कर अपनी बेरोजगारी की समस्या का समाधान कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई तरह की योजना चला रही है जिसके माध्यम से रोजगार से जुड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि पलास के साथ ही फूलों झानो योजना लोगों को रोजगार देने का बेहतर विकल्प है. वहीं जिला के उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि 15 नवम्बर से लेकर अब तक हजारों लोगों ने अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख जिसमें अधिकांस का समाधान कर लिया गया है. जिला के डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि इस सरकार के इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकार के विकास योजनाओं से लाभान्वित करवाने का था.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news