नाबालिग घरेलू सहायिका से बाप-बेटे करते थे रेप ! गर्भवती हुई नाबालिग तो ये किया

    नाबालिग घरेलू सहायिका से बाप-बेटे करते थे रेप !  गर्भवती हुई नाबालिग तो ये किया

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : धनबाद में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जहां एक ओर मानवता शर्मसार हुई है, वहीं रिश्तों पर भी बदनुमा दाग लगा है. बेटा और पिता दोनों पर एक नाबालिग से एक साथ रेप करने का आरोप है. घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र की है. आरोपी का नाम अमिताभ दत्ता और उसके बेटे अभिषेक दत्ता बताया जा रहा है. पीड़िता एवं परिजनों ने बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी अमिताभ दत्ता और उसके बेटे अभिषेक दत्ता घर से फरार हो गए हैं.
    आरोपी के घर में दुष्कर्म पीड़िता नौकरानी का काम करती थी. उसके पिता को आर्थिक मदद के साथ-साथ पढ़ाने-लिखाने और विवाह में मदद करने का आरोपी ने भरोसा दिलाया था. कहा जा रहा है कि कई वर्षोंं तक दुष्कर्म से पीड़िता कई बार गर्भवती भी हुई. लेकिन उसे गर्भ निरोधक गोलियां दे कर गर्भपात कराया.

    क्या है पूरा मामला

    सिद्धी अपार्टमेंट में देवीपाड़ा निवासी अमिताभ दत्ता उसके बेटे ने नाबालिग से छह वर्षों तक यौन शोषण किया है. नाबालिग के आरोप के अनुसार छह वर्ष पूर्व अमिताभ दत्ता उसे अपने घर यह कह कर ले गए कि वह उनकी बेटी की तरह परवरिश करेंगे. उसके घर में कोई काम करने वाला नहीं है. नाबालिग के परिजन को बोला कि वह उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी का खर्च भी देंगे. वहीं एक दिन उन्होंने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ यौन शोषण किया. इसका आभास जब उसे हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही. इस पर अमिताभ दत्ता ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी.
    बाद में आरोपित ने पैसे का लालच देते हुए उसे अपने पास रखा. नाबालिग के अनुसार अमिताभ दत्ता ने आधार कार्ड में उसके पिता की जगह अपना नाम रख दिया. बोला कि वह हर जगह यही बोलेंगे कि वह उसकी बेटी है, इससे उसकी शादी कराने में उसे आसानी होगी. इसका लालच देकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. नाबालिग ने बताया कि उसके बेटे को भी इसकी भनक लग गयी. चार दिसंबर को उसका बेटा रांची से आया और जबरदस्ती मेरे कमरे में घुस मेरे साथ दुष्कर्म किया. बोला कि अब वह भी उसके साथ वही करेगा जो उसके पिता करते आए हैं. नाबालिग के अनुसार इसके बाद उसने इसकी प्राथमिकी बैंक मोड़ थाना में दर्ज करवायी...पुलिस इस मामले को पोस्को एक्ट के तहत दर्ज़ कर मामले की जांच शुरू कर दी. 

    अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news