झारखंड कैबिनेट की बैठक, 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    झारखंड कैबिनेट की बैठक, 21 प्रस्तावों पर  लगी मुहर

    रांची (RANCHI) : गुरुवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी.  तय किया गया कि देवघर के बाराटांड से जरमुंडी तक 32 किमी के मरम्मतीकरण के लिए 25 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च होंगे.वहीं कोषागार से डीबीटी के माध्यम से बल्क भुगतान के लिए NACH लागू करने की स्वीकृति हुई. राज्य के 183 अराजकीय मदरसों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए अनुदान भुगतान के प्रस्ताव को कैबिनेट की मुहर. तय किया गया कि धान खरीद के लिए सरकार बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए 1552 करोड़ रुपए कर्ज लेगी, ताकि किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सके. इसके अलावा कोर्ट के वादों पर कोर्ट फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति मिली.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news