रिश्तेदार के घर बहू भात में शामिल होने धनबाद पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, मां और पत्नी भी साथ


धनबाद(DHANBAD) - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने एक निजी कार्यक्रम में धनबाद पहुंचे. धनबाद बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर अधिकारियों और झामुमों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. वह धनबाद में धैया की मंडल बस्ती में रहने वाले अपने फुफेरे भाई लुबेश्वर हांसदा के छोटे बेटे बैंककर्मी चद्रकांत हांसदा के रिसेप्शन में भाग लेने और वर - वधू को आशीर्वाद देने आये थे. उनकी पत्नी और माता भी सड़क मार्ग से कार्यक्रम में पहुंची.
सीडीएस के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त पर जताया खेद
हवाई अड्डा पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तमिलनाडु के कुन्नूर में भारत के पहले सीडीएस विपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया से मिली है. पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है. इधर झामुमो के जिला अध्यक्ष रमेश टुडू और झामुमों नेता देबू महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने एक निजी कार्यक्रम के तहत रिश्तेदार की शादी में शरीक होने धनबाद आए हैं. फुफेरे भाई के बेटे के बहू भात कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सपरिवार सीधे रांची लौट जाएंगे.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद
4+