दुमका में हड़िया बेचने वाली महिलाओं के आगे हाथ जोड़ते नजर आए सीओ साहब, सरेआम यह की थी डिमांड

    दुमका में हड़िया बेचने वाली महिलाओं के आगे हाथ जोड़ते नजर आए सीओ साहब, सरेआम यह की थी डिमांड

    दुमका (DUMKA) - फूलो झानो आशीर्वाद योजना’ खासकर उन महिलाओं को समर्पित है जो मादक पदार्थ हड़िया, दारु आदि बेचती हैं. बता दें कि झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग ने महिलाओं की बेहतरी के लिए इस योजना की शुरुआत की. इसके तहत सखी मंडली को यह कार्य सौंपा गया. इसी के संदर्भ में झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत गठित सखी मंडल की महिलाओं राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर हर संभव सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर बखूबी अपना कार्य इमानदारी निष्ठा पूर्वक कर रही हैं. ऐसा देखा गया कि दुमका गांधी मैदान के आसपास वैसी महिलाएं जो हाड़िया दारू मादक पदार्थ बेचकर जीवन यापन कर रही है. उक्त महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत जोड़ने के लिए दुमका अंचलाधिकार जामुन रविदास दुमका की उपस्तिथि में दिनाक 26 नवम्बर को सर्वेक्षण में कुल-27 महिलाएं दारू बिक्री कार्य से जुड़ी पाई गई थी. पुनः आज सर्वे किया गया जिसमें केवल 6 महिलाएं गांधी मैदान के आसपास हड़िया दारू बिक्री करती पाई गई.

    राज्य सरकार की पहल, नशा मुक्त बने समाज

    उक्त महिलाओं को अंचलाधिकारी दुमका द्वारा हाथ जोड़कर विनती की.  कहा कि हड़िया दारु निर्माण और बिक्री कार्य से हटकर योजना के तहत ₹10000 ब्याज मुक्त ऋण राशि लेकर मुर्गी पालन, बकरी पालन, खेती, राशन दुकान, सब्जी दुकान, आदि व्यवसाय से जुड़े.  इज्जत की जिंदगी जीते हुए अपने गांव समाज को नशा मुक्त समाज बनाने में राज्य सरकार को सहयोग करें. मौके पर JSLPS जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत इक्का ने कहा सर्वे करके उनके घरेलू परिस्थितियों को आंकलन किया गया. पूर्व सर्वे में पाए लगभग 20 महिलाओं का कार्रवाई करते हुए निष्पादित कर दिया गया है. कुछ महिलाओं का राशि प्रक्रिया पर हैं. वहीं 2- 3 दिन के अंतराल इस कार्य को छोड़कर आजीविका के अन्य गतिविधियों से जोड़ने के लिए 10,000 रुपया ब्याज मुक्त राशि फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत मुहैया कराया जाएगा. साथ ही मौके पर सर्वेक्षण टीम विपद तरण मण्डल, अर्जुन मण्डल, श्याम टुडू, सरिता देवी, शुक्रउद्दीन अंसारी सजबून खातून, सोनी प्रिया किस्कू आदि ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news