बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 14 बाइक के साथ तीन धराए

    बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 14 बाइक के साथ तीन धराए

    सरायकेला (SARAIKELA) जिला के आदित्यपुर पुलिस ने अंतर जिला बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें कि एसपी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में जिले में एंटी क्राइम अभियान चलाया जा रहा है. इसके दौरान मिली गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई कर पुलिस ने मंगलवार की रात सरायकेला के नारायणपुर गांव से तीन बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाईक भी बरामद की गई.

    कांडों का उद्भेदन

    गिरफ्तार आरोपियों में सालडीह निवासी सुरेश कुमार उर्फ बूटी, कल्लू सरदार और सुरेश सोय शामिल हैं. इस मामले से संबंधित आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि यह एक बड़ी सफलता है. जिससे बाईक चोरी के कई कांडों का उद्भेदन हो सकता है. साथ ही बाईक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और कई चोरी के बाईक बरामद होने की संभावना है.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news