झुमरी तिलैया से कोडरमा के बीच हाईवे पर बनेगा पार्क, लगेंगे झूले

    झुमरी तिलैया से कोडरमा के बीच हाईवे पर बनेगा पार्क, लगेंगे झूले

    कोडरमा(KODERMA) - कोडरमा जिला के पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई.  बैठक में मुख्य रूप से विधायक डॉ नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष  शालिनी गुप्ता शामिल हुई. इसके बाद पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. 
    झुमरी तिलैया से कोडरमा के बीच राष्ट्रीय उच्च पथ पर पार्क निर्माण के स्थान का चयन को लेकर अंचल अधिकारी कोडरमा को निर्देश दिए गए.  उपायुक्त श्री आदित्य ने कहा कि केवल बांस, लकड़ी, मिट्टी आदि से घेराव कर बच्चों के लिए झूला इत्यादि लगाया जाएगा. इसके साथ ही गाड़ी पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल भी तैयार किया जाएगा. तिलैया डैम का सौंदर्यकरण अंतर्गत वाचर टावर, रेंलिंग के साथ सीढ़ी, बैठने के लिए बेंच आदि के निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.   कोडरमा स्थित समाहरणालय परिसर में लाइट अधिष्ठान, पार्क निर्माण एवं आई लव कोडरमा से संबंधित फ्लैक्स लगवाने का भी निर्देश नगर पंचायत को दिया गया.


    रिपोर्ट: संजय शर्मा ,कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news