बाइक सवार लूटेरों ने दिन दहाड़े छीने दो लाख रुपए

    बाइक सवार लूटेरों ने दिन दहाड़े छीने  दो लाख रुपए

    खगड़िया (KHAGARIA) - खगड़िया जिले के  गौशाला गेट के पास दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने टावर ठीकेदार सुबोध कुमार  और उनकी पत्नी 2 लाख रुपए की छीनतई की घटना को अंजाम दिया. घटना चित्रगुप्त थाना क्षेत्र का है. 

    सुबोध कुमार ने कर्ज के रूप में बैंक से चार लाख रुपए लिए थे. वे पीएनबी बैंक से चार लाख रुपए निकाल कर अपने घर जा रहे थे. तभी ओवर ब्रिज के गौशाला गेट के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने जबरदस्ती उनकी पत्नी से बैग छीन लिया. बैग छीनने के दौरान 1 लाख रुपए जमीन पर गिर गए, और दो लाख रुपये लेकर बदमाश सोनमंकी की ओर भाग गए. सुबोध कुमार ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी घायल भी हो गई. उनकी पत्नी का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद उन्होंने चित्रगुप्त थाना में आवेदन देकर बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार भी  लगाई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news