पूजा टॉकीज से झरिया पुल तक प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए हुआ सर्वे 

    पूजा टॉकीज से झरिया पुल तक प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए हुआ सर्वे 

    धनबाद(DHANBAD) - पूजा टॉकीज से झरिया पुल तक प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग एवं पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने संयुक्त रुप से लाइन का सर्वे किया. उपायुक्त के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पूजा टॉकीज, गया पुल, धनबाद-रांची रेल लाइन, धनबाद-गया रेल लाइन, डायमंड क्रॉसिंग सहित झरिया पुल तक पूरे एलाइनमेंट लाइन का सर्वे किया. उपायुक्त ने बताया कि जिले में यातायात की समस्या से आम नागरिकों को निजात दिलाने एवं इसके स्थाई समाधान के आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना प्राथमिकता है.
     
    गया पुल अंडरपास के निर्माण की कार्रवाई तेज 
    उन्होंने बताया कि वर्तमान में गया पुल अंडरपास के निर्माण संबंधी कार्रवाई तेजी से चल रही है. इसके अलावा पूजा टॉकीज से गया पुल होते हुए झरिया पुल तक एक ओवरब्रिज के निर्माण के लिए विभाग को जिला प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा था. जिसके आलोक में जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग एवं रेलवे की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित ओवरब्रिज का लाइन सर्वे किया. 
    टीम में उपायुक्त संदीप सिंह, पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वाहिद कमर फरीदी, अधीक्षण अभियंता अविनाश दीपक एवं पूर्व मध्य रेलवे के डीईएन विशेष राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे.


    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news