"संविधान के निर्माता और दलित राजनीति के पुरोधा थे डॉ भीमराव अंबेडकर"

    "संविधान के निर्माता और दलित राजनीति के पुरोधा थे डॉ भीमराव अंबेडकर"

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने की.

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता और दलित राजनीति के पुरोधा महापुरुष थे. उनके महत्वपूर्ण कार्यों से भारत को एक नई दिशा मिली. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओवीसी विभाग द्वारा प्रीतम रवानी को धनबाद जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने और मनोज यादव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी (ओबीसी विभाग) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कार्यालय में कांग्रेसजनों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी.

    ये हुए शरीक

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम, बीके सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, जाहिर अंसारी, वैभव सिन्हा, संजय महतो, डॉ.डी के सिंह, पप्पु कुमार तिवारी, हरेंद्र शाही, रवि रंजन सिंह, मनोज कुमार हाडी, प्रभाकर नोनिया, रमेश राय, कमल शर्मा, अरविंद सैनी, संजीव चौहान, शकील अहमद समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news