लापरवाही नहीं होती तो गोद में बच्चा लेकर उत्सव मना रही होती पूजा

    लापरवाही नहीं होती तो गोद में बच्चा लेकर उत्सव मना रही होती पूजा

    रामगढ़ (RAMGARH) : स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. इस मसले पर लोगों में आक्रोश है. घटनाक्रम में बलकुदरा पंचायत के विभिन्न लोगों के द्वारा कई बातें कही जा रही हैं. पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और  पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर यहां के मुखिया विजय मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी कार्यशैली संदेह के घेरे में है.

    यह है मामला

    बता दें कि पतरातू प्रखंड के बलकुदरा निवासी पूजा कुमारी प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. ऐसे में उन्हें कुशियारा उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कार्यरत एएनएम के द्वारा उनका प्रसव कराने का प्रयास किया गया. दिनभर बीत जाने के बाद रात दस बजे के करीब जाकर उनका प्रसव कराया गया. प्रसव के 15 मिनट के अंदर ही नवजात शिशु की मौत हो गई. प्रसव के बाद भी महिला के खून का बहाव रुक ही नहीं रहा था. आनन-फानन में एनम के द्वारा महिला को भुरकुंडा स्थित आशा हेल्थ केयर सेंटर ले जाया गया. वहां भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम में लोगों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु के पदाधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही साफ झलकती है. 11 घंटे के दरमियान मृतक महिला को सही समय पर सदर अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद महिला की जान बच सकती थी. 

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news