हो जाएं तैयार, पड़ने वाली है अब कड़ाके की ठंड

    हो जाएं तैयार, पड़ने वाली है अब कड़ाके की ठंड

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जवाद चक्रवात का असर रांची समेत झारखंड में कोई खास नजर नहीं आया. हालांकि रविवार राज्य में एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई. आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे. सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल के छाए रहने का पूर्वानुमान है. वहीं मंगलवार को मौसम साफ होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.

    मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी हवाएं अब बेअसर हो रही हैं. दो-तीन दिन में उत्तर पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी. इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश भी होगी. इन वजहों से दो तीन दिन बाद से ठंड अधिक महसूस होने लगेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news