सरायकेला (SARAIKELA) : गम्हरिया पुलिस ने 21 लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया है. इन पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री और सेवन करने के आरोप हैं.
गम्हरिया थाना के दारोगा रितेश कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की खबर पुलिस को मिल रही थी. इसको लेकर गम्हरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह द्वारा एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पर ब्राउन शुगर खरीदने, बेचने एवं उसका सेवन करने का आरोप है. छापेमारी के दौरान कई लोग मौके से फरार में हुए हैं.
मालूम हो कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर का कारोबार वर्षों से चल रहा है. वहीं अब इसका दायरा गम्हरिया थाना क्षेत्र समेत कई थाना क्षेत्रों में फैल रहा है. पूरी स्थिति के बीच अक्सर पुलिस द्वारा छापेमारी कर ब्राउन शुगर के कारोबार को नकेल कसने की कोशिश की जाती है. इसमें कई बार कई कारोबारी गिरफ्तार किए जाते हैं तथा ब्राउन शुगर भी जप्त किया जाता है. लेकिन पुलिस के पूरे प्रयास के बीच ब्राउन शुगर का कारोबार पर लगाम नहीं लग पाया है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

