डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

    डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

    गिरिडीह(GIRIDIH): शहर में 18 नवंबर को हुए डकैती कांड का उद्भेदन पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के साथ कर लिया है. इस संबंध में प्रेस वार्ता कर गिरिडीह डीएसपी संजय राणा ने बताया कि उक्त घटना के उद्भेदन में पुलिस ने गिरिडीह एसपी के निर्देशानुसार एक टीम गठित किया गया. इस कांड का उद्भेदन करते हुए छापेमारी टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इसमें पलामू के आनंद कुमार महतो, गिरिडीह के संजय विश्वकर्मा, गिरिडीह के राजकुमार पासवान, धनबाद के भुवनेश्वर बेलदार, गिरिडीह के सुनील साव और पलामू के गोपाल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि इन अपराधियों के पास से 50 ग्राम का गलाया हुआ सोना, i10 कार, नगदी एक लाख 48 हजार रुपए सहित सोने के बने एक कान का रिंग, एक नाक का नथिया, दो चांदी की पायल, एक चांदी का कटोरा, एक चांदी का  तश्तरी, कृत्रिम जेवर और आठ लूटे गए मोबाइल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि शेष दो अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर रही है. जल्द ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे. डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, तकनीकी शाखा थाना प्रभारी पंचम  सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा अपराध कर्मियों की संभावित ठिकानों पर छापामारी किया गया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरीडीह

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news