लोहरदगा में भाकपा माओवादियों ने चिपकाए पोस्टर, इलाके में मची सनसनी

    लोहरदगा में भाकपा माओवादियों ने चिपकाए पोस्टर, इलाके में मची सनसनी

    लोहरदगा (LOHARDAGGA) - झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों में भाकपा माओवादी बीते कई दिनों से लगातार पोस्ट बाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पोस्टर चिपकाकर संगठन में जुड़ने और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. कल देर रात लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के झखरा और चमड़ू गांव के आस पास बिजली के पोल, सरकारी भवन और लोगों के घर के बाहर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पीएलजीए वर्ष गांठ को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टरबाजी की है. पोस्टर में जल जंगल का अधिकार, पूंजी वाद, दंडकारणीय में ड्रोन हमला और भारतीय सेना उतारने का विरोध, ब्राह्मण हिंदू और आरएसएस के खिलाफ पोस्टरबाजी की गई है. इस पोस्टरबाजी से भाकपा माओवादी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. पोस्टरबाजी की घटना से इलाके में भय का माहौल है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news