चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर झारखंड व उड़ीसा में रेलवे का हाई अलर्ट जारी, 49 ट्रेन रद्द

    चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर झारखंड व उड़ीसा में रेलवे का हाई अलर्ट जारी, 49 ट्रेन रद्द

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) - चक्रवाती तूफान को लेकर 49 ट्रेनों को 4  और 5 दिसंबर को  रद्द किया गया है.आपको बता दें चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर झारखंड व उड़ीसा में रेलवे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.तूफान को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के झारखंड ओडिशा इलाकों के सीमावर्ती स्टेशनों में अधिक नुकसान होने का अनुमान जताया है.जिसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया है तूफान की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए 3 और 4 दिसंबर को दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुल 49 ट्रेनों को रद्द किया है. इसमें अपलाइन की 27 ट्रेनें व डाउन लाइन की 22 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है, इधर टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली यशवंतपुर ट्रेन, टाटानगर से होकर गुजरने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, पूरी से होते हुए टाटानगर से गुजरने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.इस दौरान झारखंड व उड़ीसा में रेलवे ने हाई अलर्ट जारी करते हुए ट्रक की निगरानी के भी आदेश दिए हैं, टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी ना हो इसे लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन में रेल प्रबंधन द्वारा हेल्पडेस्क भी बनाया गया है.

    रिपोर्ट:अंकिता कुमारी(जमशेदपुर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news