KYC अपडेट करने के नाम पर करते थे ठगी, कई सिम, मोबाइल और एटीएम कार्ड के साथ धराए

    KYC अपडेट करने के नाम पर करते थे ठगी, कई सिम, मोबाइल और एटीएम कार्ड के साथ धराए

    देवघर (DEOGHAR) : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सात शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर पुलिस की विशेष टीम ने जिला के पालोजोरी, मधुपुर और पथरअड्डा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बैंक अधिकारी होने का झांसा दे कर इन अपराधियों द्वारा ग्राहकों को KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार या पैन कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था और उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लिए जाते थे. इनके द्वारा गूगल प्ले से विभिन्न एप को इंस्टाल करवा कर भी ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पूरी जानकारी देते हुए देवघर के मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 17 सिम, चार ATM कार्ड, दो पासबुक और 45 हज़ार नगद जब्त किया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news