मुंबई से नाबालिग लड़की को लेकर भागे दो युवकों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा, लड़की बरामद


गिरिडीह (GIRIDIH) - नाबालिग लड़की को लेकर भागे दो युवक को मुंबई पुलिस ने गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना पुलिस के सहयोग से दबोचने के साथ नाबालिग युवती को भी बरामद कर लिया. बता दें कि दोनों पुलिस को ये सफलता गुरुवार की शाम को मिला. जब दोनों थानों की पुलिस ने उद्नाबाद गांव में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चला कर दोनों को दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में मुफ्फसिल थाना के उदनाबाद गांव निवासी लालू वर्मा और विकास तुरी शामिल है. जानकारी के अनुसार ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के क्रम दोनों आरोपी युवकों का पहचान मुंबई की इस नाबालिग से हुआ था. दोनों आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के बाद मामले की जानकारी गिरिडीह सीडब्ल्यूसी को दी गई. इस दौरान सीडब्ल्यूसी की सुरक्षा पदाधिकारी श्यामा प्रसाद ही बरामद युवती को अहियालपुर थाना से लेकर सीडब्ल्यूसी पहुंची. जिसके बाद नाबालिग से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद उसके माता पिता को मुंबई से गिरिडीह बुलाकर माता पिता को सौंप दिया.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+