डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : माननीय राज्यपाल रमेश बैस और माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर रांची के राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम महादेव सहाय और उनकी माता का नाम कमलेश्वरी देवी था. अद्वितीय प्रतिभा से धनी वे स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी बने. भारत के संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका है. वे एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने राष्ट्रपति भवन में 12 साल बिताया है. उन्होनें अपने जीवन में सरल और निस्वार्थ भाव से सेवा की. उनकी सादगी और त्याग कि जितनी बातें कही जाए वो कम है.
रिपोर्ट : समीक्षा सिंह, रांची डेस्क
4+