यात्रीगण ध्यान दें : जवाद तूफान का असर, रांची से चलने वाली ये पांच ट्रेन हुईं रद्द

    यात्रीगण ध्यान दें : जवाद तूफान का असर, रांची से चलने वाली ये पांच ट्रेन हुईं रद्द

    रांची (RANCHI) : देश के कई हिस्सों में जवाद तूफान को लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जो पश्चिम से उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है. इस दबाव क्षेत्र को साइक्लोन बनने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग की माने तो यह तूफान शनिवार को आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट से टकरा सकता है. इस तूफान का नाम जवाद रखा गया है. इस तूफान का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. इसे देखते हुए रेलवे ने रांची से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं पूरे देश में 100 के करीब ट्रेनों को रद्द किया गया है. रांची से गुजरने वाली जो ट्रेन रद्द हुई है उनके नाम नीचे दिए गए हैं.

    संभावित चक्रवाती तूफान जवाद की आशंका से ये ट्रेन रद्द की गई हैं

    1. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद - एलेप्पी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.2021 को धनबाद से रद्द रहेंगी.
    2. ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल - पुरी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.2021 को आनंद विहार टर्मिनल से रद्द रहेगी .
    3. ट्रेन संख्या 18451 हटिया - पुरी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.2021 को हटिया से रद्द रहेगी.
    4. ट्रेन संख्या 18452 पुरी - हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.2021 को पुरी से रद्द रहेगी.  
    5. ट्रेन संख्या 18637 हटिया - बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.2021 को हटिया से रद्द रहेगी.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news