दिव्यांग को सम्मान चाहिए, हमें भी वेतनमान चाहिए...

    दिव्यांग को सम्मान चाहिए, हमें भी वेतनमान चाहिए...

    धनबाद (DHANBAD) -  मेहनत करते हैं हम पूरी, हमें चाहिए उचित मजदूरी. दिव्यांग को सम्मान चाहिए ,हमें भी वेतनमान चाहिए ,इन सब नारों का हाथों में कार्डबोर्ड लिए झारखंड रिसोर्स शिक्षक संघ के सदस्य आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जूता पालिश कर रहे थे. उनका कहना है कि सरकार हम लोगों के साथ सही बर्ताव नहीं कर रही है. बता दें कि पिछले 7 वर्षों से उनका एक पैसा भी वेतनमान नहीं बढ़ाया गया है. जबकि वह दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास में लगातार सक्रिय हैं.
    कौशल मजदूर भी नहीं मानती सरकार
    त्रासद है कि सरकार उन्हें कौशल मजदूर भी नहीं मानती, क्योंकि अगर कौशल मजदूर भी मानती तो प्रतिदिन ₹830 के हिसाब से उनको भुगतान किया जाता, लेकिन लगातार अनुनय-विनय के बाद भी उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है. लाचार होकर राज्य स्तरीय आंदोलन वह शुरू किए है.
    झारखण्ड के कई ज़िले शामिल
    रिसोर्स शिक्षक अखलाक अहमद का दावा है कि आज के आंदोलन में झारखंड के कई जिलों के शिक्षक उनके साथ शामिल है और जूता पालिश कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि अगर आज के आंदोलन के बाद भी सरकार उनकी बातें नहीं सुनती है तो वह क्या करेंगे. इस पर अखलाक अहमद का जवाब था कि उनका आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहेगा और इसके बाद रांची में सीएम आवास के सामने जूता पॉलिश करेंगे, परियोजना के सामने जूता पालिश करेंगे और सरकार को जगायेंगे और कहेंगे कि जिस नेक काम में वे लगे हैं. उसके लिए सरकार उन्हें उचित मजदूरी दे.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news