फंदे पर लटकी मिली खुशबू, कारण कहीं यह तो नहीं....

    फंदे पर लटकी मिली खुशबू, कारण कहीं यह तो नहीं....

    पलामू (PALAMU) - जिले के छत्तरपुर से एक नाबालिग लड़की की खुदकुशी का मामला सामने आया है. बता दें कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. यह मामला छत्तरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गई. इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.  इस मामले में छत्तरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बीती रात एक नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी लगा ली. स्वजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल उतारकर उसे  छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने नाबालिक लड़की को मृत बताया. पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    मामले में छत्तरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शहर के सोनार मोहल्ला स्थित खुशबू गुप्ता उम्र 17 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली. जहां उपचार के दौरान खुशबू की मौत हो गई. साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य फिलहाल गमगीन हैं. इसलिए लड़की की आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. परिवार के सदस्यों के बयान और जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुदकुशी का कारण अस्पष्ट होगा. हालांकि जैसी चर्चा हो रही है, उसके मुताबिक खुशबू पढ़ाई को लेकर कुछ दिनों से परेशान थी. लेकिन इस बारे में अब तक न तो परिवार ने पुष्टि की है और न पुलिस ने. इसलिए इस बाबत अभी कुछ भी मुक्कमल तौर पर नहीं कहा जा सकता.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news