तालाब में मिली महिला की डेड बॉडी

    तालाब में मिली महिला की डेड बॉडी

    सरायकेला (SARAIKELA) : जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एक तालाब से 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव को चीपड़ी चुनीडीह सड़क पर सलगाडीह के पास के एक तालाब से बरामद किया गया है.  धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर हत्या करने के बाद लाश को छुपाने की नियत से तालाब मे फेंके जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है. मृत महिला कि पहचान नहीं हो पाई है मगर अंदाज लगाया जा रहा है कि महिला तमाड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है. लाश की सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस ने सलगाडीह के पास पहुंचकर लाश को तालाब से बाहर निकाला. लाश को अपने कब्जे मे लेकर पुलिस पूरे मामले का पता लगाने में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तालाब मे एक महिला के शव को देखा था, शव की खबर अगल-बगल के गांवों मे आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते आस-पास के लोग लाश देखने के लिए जुट गए. इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है.

    रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news