टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड की लाइन में इंजन हुई बेपटरी, रिलीफ ट्रेन पहुंची घटनास्थल, राहत का कार्य जारी

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड की लाइन में इंजन हुई बेपटरी, रिलीफ ट्रेन पहुंची घटनास्थल, राहत का कार्य जारी

     जमशेदुपर (JAMSHEDPUR) : टाटानगर स्टेशन परिसर में यार्ड लाईन पर मंगलवार को एक इंजन बेपटरी हो गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी मिलते ही रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

    आपको बता दें  3 महीने पूर्व टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास लोको फाटक के निकट मेन लाइन में माल गाड़ी और इंजन के बेपटरी होने की लगातार कुछ घटनाएं हुईं थीं. इनकी जांच और कार्रवाई का क्या हुआ ये कोई नहीं जानता, इसी बीच एक बार फिर ऐसी घटना हो गई है. इंजन के बेपटरी होने के पीछे के कारणों के संबंध में रेलवे के किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार किया.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर



    Related News