नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश, सावधान! खतरा अभी टला नहीं


खूंटी (KHUNTI) - रानिया प्रखंड में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया. कोरोना फिर एक बार दस्तक देने वाला है. कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए. भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा कोरोनावायरस से बचाव कि जानकारी दी. नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया. कलाकारों ने उपस्थित ग्रामीणों को मास्क का उपयोग करने के साथ साथ दूरी और वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया. कलाकारों ने कोरोनावायरस वैक्सीन और पुरुष नसबंदी का ग्रामीणों से आग्रह किया. इस अवसर पर भारतीय लोक कल्याण संस्थान के विश्वजीत पात्रा, मुकेश, सुनीता ,अंजली ,मनसा उर्मिला मंजू और वीरेंद्र शामिल थे.
रिपोर्ट: समीर हुसैन (रांची डेस्क )
4+