राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद की चेतावनी, रेलवे ,निगम के अधिकारी सुधरे, नहीं तो सुधार दिए जाएंगे

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद की चेतावनी, रेलवे ,निगम के अधिकारी सुधरे, नहीं तो सुधार दिए जाएंगे

    धनबाद (DHANBAD) - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रविंद्र तिवारी ने मंगलवार को धनबाद ने कहा कि बहुत जल्द ही धनबाद के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी. उन्होंने रेलवे और निगम को चेतावनी भी दी कि या तो अधिकारी सुधर जाएं या उन्हें सुधार दिया जाएगा. धनबाद के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की और कहा कि धनबाद में उत्साही अधिकारियों की टीम है और अब तक इस टीम ने बहुत कुछ कर लिया है.

    रेलवे जवाबदेही से कैसे मुक्त हो सकता

    अंडरपास सड़क के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर अंडरपास के ऊपर रेलवे की लाइन है और ट्रेनें चल रही है तो अंडरपास के नीचे की सड़क की मरम्मत या रखरखाव से रेलवे मुक्त कैसे हो सकता है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सवाल आप भी पूछ सकते हैं. धनबाद नगर निगम पर बिफरते हुए उन्होंने कहा कि जो काम निगम का है ,वह तो करता नहीं , निगम कोई बहुत बड़ा संवैधानिक संस्थान नहीं है. सर्किट हाउस तक में निगम फॉगिंग  नहीं कराता है और सड़क,हाईवे पर वाहन पड़ाव नीलाम कर पैसा वसूलता है.

    सड़क पर वसूली का अधिकार निगम को किसने दिया

    यह अधिकार निगम को किसने दिया, सड़कें चलने के लिए होती हैं न कि  वह कमाई का जरिया बने.  रविंद्र तिवारी ने कहा कि इन सब बातों को गंभीरता से लिए हैं और आगे जो भी हो सकता है  करेंगे.  उन्होंने कहा कि वह धनबाद आए तो उन्हें लगा कि सारे कार्य शून्य  से शुरू करने होंगे लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि अंडर पास के लिए मामला डीपीआर तक पहुंच गया है और जैसा कि उन्हें अधिकारियों ने बताया की महीने 2 महीने के अंदर इसका टेंडर भी हो जाएगा. यह धनबाद के लिए एक सुखद खबर है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news