पाकुड़ में वनविभाग की छापेमारी, दस हजार रुपए की अवैध लकड़ी जब्त

    पाकुड़ में वनविभाग की छापेमारी, दस हजार रुपए की अवैध लकड़ी जब्त

    महेशपुर (पाकुड़) :  अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन क्षेत्र पदाधिकारी पाकुड़ आरबी प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को  छापेमारी अभियान चलायी गई. छापेमारी अभियान के दौरान तीन बाइक में लदा छह बोटा लकड़ी को जब्त की गई.

    जानकारी देते हुए वनरक्षी स्टेफन हेम्ब्रम ने बताया कि अमलागाछी गांव के पास छापेमारी कर तीन बाइक में लदा छह बोटा अकाशमोनी लकड़ी बरामद की गई है.  वन विभाग कर्मियों को देखते ही बाइक पर लकड़ी ले जा रहे लोग बाइक व लकड़ी छोड़कर भाग निकले. जब्त लकड़ी की कीमत लगभग दस हजार रुपए हैं. विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में वनपाल बबलू कुमार देहरी, वनरक्षी स्टीफन हेम्ब्रम एवं नीकुदिमुस किस्कु शामिल थे.



    Related News