अगस्त से अक्टूबर तक पलामू में रोड एक्सीडेंट में गई 30 लोगों की जान, 62 हुए घायल 

    अगस्त से अक्टूबर तक पलामू में रोड एक्सीडेंट में गई 30 लोगों की जान,  62 हुए घायल

    पलामू (PALAMU) : पलामू में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. उपायुक्त  शशि रंजन ने परिवहन  पधाधिकारी से बीते महीने हुई सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली. दुर्घटना का आंकड़ा चौकाने वाला था. परिवहन पधाधिकारी अनवर हुसैन ने उपायुक्त को बताया कि अगस्त से अक्टूबर में 50 सड़क दुर्घटना हुई.  जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई. वहीं 62 लोग घायल हुए हैं.  

    बताया, कैसे लाएं एक्सीडेंट में कमी

    इस दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लायी जाए, इस पर चर्चा की. उपायुक्त ने परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा के नियानों का पालन नहीं करने वाले चालकों का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश भी दिया है.  बैठक में उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की. बताया गया कि 3 हिट एंड रन मामलों के निष्पादन हेतु बीमा कंपनी को फारवर्ड कर दिया गया है. वहीं दुर्घटना संभावी क्षेत्रों के ढाबे व सड़क किनारे एम्बुलेंस का नंबर  व नजदीकी अस्पताल का डिटेल्स लगाने का निर्देश दिया है.  एनएच व  एसएच सड़क में बने गड्ढे को अविलंब भरवाने का निर्देश संबंधित पधाधिकारी को दिया है.  

    बैठक में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,नगर आयुक्त समीरा एस,उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा, राष्ट्रीय राज्य मार्ग एवं निर्माण विभाग के प्रतिनिधि, न्यू इंडिया बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, जिला खनन पदाधिकारी आनंद,सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह,सड़क सुरक्षा मैनेजर विनीत कुमार व आईटी असिस्टेंट डब्लू उपस्थित थे.
    रिपोर्ट  : समीर हुसैन (पलामू )



    Related News