कोविड का वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली गलौज और मारपीट


देवघर (DEOGHAR) के जसीडीह थाना के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डोमना टांड़ में वैश्विक महामारी कोविड का वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका लाभ उठाने कार्यक्रम में स्थानीय उदय यादव भी पहुंचा. कार्यक्रम के दौरान अचानक उदय यादव द्वारा वैक्सीनेशन कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया गया. वैक्सीन बोतलों को की दीवार पर पटककर फोड़ दिया और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की. इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किसी तरह उदय यादव को शांत कराया गया. जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की शिकायत अपने उच्च पदाधिकारी से की. साथ ही जसीडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्थानीय जसीडीह थाना में मामला दर्ज कराया.
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद उदय यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उदय के ऊपर जसीडीह थाना में आईपीसी की विभिन्न धारा सहित आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा दर्ज कराई गई थी. मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि उदय वैक्सीनेशन का लाभ उठाने आया था, लेकिन इसके द्वारा बिना टीका लिए उनका पंजीकरण कर दिया जाए. उदय की मांग को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विरोध करने पर इसके द्वारा टीकाकरण अभियान में बाधा उत्पन्न किया गया और वेक्सीन को फोड़ा गया. पुलिस ने उदय को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है. पुलिस द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सफलता के लिए आमलोगों से सहयोग करने की अपील की गई है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+